रीमा लागू , विनोद खन्ना, रमेशचंद्र अग्रवाल निधन
1. रीमा लागू (21 जून 1958 – 18 मई 2017) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं। इन्हें हिन्दी और
मराठी सिनेमा में सहायक और माँ के कई किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। यह लगभग चार सदी से मराठी मंच पर कार्य कर रही थीं। इन्होंने मराठी धारावाहिक "तुजा मजा जामेना" में मुख्य किरदार निभाया था, इसके अलावा हिन्दी धारावाहिक " श्रीमान श्रीमती " और " तू तू मैं मैं " में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। इन्हें कई हिन्दी फिल्मों में माँ के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है, जिसमें मैंने प्यार किया , आशिक़ी, साजन, हम आपके हैं कौन, रंगीला, वास्तव , कुछ कुछ होता है ,
कल हो ना हो और हम साथ साथ हैं आदि है।
निजी जीवन
रीमा जी का जन्म 1958 में हुआ था। उनका नाम पहले गुरिंदर भदभदे था। इनकी माँ मन्दाकिनी भदभदे एक अभिनेत्री थीं, जो लेकुर उदण्ड जाहली नामक नाटक के कारण मराठी मंच में जानी जाती थी। रीमा जी के अभिनय की कला का पता पुणे में पता चला जब वे हुजूरपगा उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थी थीं। उच्च माध्यमिक विद्यालय की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही उनकी पेशेवर के रूप में अभिनय की शुरुआत हुई। इनकी अभिनय में पहली नौकरी मराठी मंच पर लगी थी। इसके बाद 1979 में इन्होंने मराठी फिल्म "सिंहासन" से अपने अभिनय के सफर में कदम रखा। इसके एक वर्ष बाद, 1980 में इन्हें "कलयुग" नामक हिन्दी फिल्म में काम मिल गया और इसी से इनकी हिन्दी फिल्मों में भी शुरुआत हुई।
मृत्यु
पेटी दर्द की शिकायत करने के बाद, लागू को 18 मई 2017 को मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दिल का दौरा पड़ने से 3:15 बजे ( आईएसटी ) उनका निधन हो गया। इनकी मृत्यु के समय में इन्हें "पूरी तरह से ठीक बताया गया और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे भी नहीं थे। वह 59 वर्ष की थीं।
2. विनोद खन्ना (जन्म: ६ अक्टूबर, १९४६ ,निधन ; २७ अप्रैल २०१७) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे जिनका जन्म पेशावर ( ब्रितानी भारत) में हुआ था जबकि इनका लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने की वजह से २७ अप्रैल २०१७ को मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया ।
जीवन
विनोद खन्ना का जन्म एक व्यापारिक परिवार में ०६ अक्टूबर १९४६ को पेशावर , ब्रितानी भारत (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। उनका परिवार अगले साल १९४७ में हुए भारत-पाक विभाजन के [5] बाद पेशावर से मुंबई आ गया था। उनके माता-पिता का नाम कमला और किशनचंद खन्ना था। १९६० के बाद की उनकी स्कूली शिक्षा नासिक के एक बोर्डिग स्कूल में हुई वहीं उन्होंने सिद्धेहम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया था।
इनके तीन पुत्र और एक पुत्री है जिसमें अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना जो कि दोनों फ़िल्म अभिनेता है। २७ अप्रैल २०१७ को लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने के कारण मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया।
नामांकन और पुरस्कार
1999 में उनको फिल्मों में उनके 30 वर्ष से भी ज्यादा समय के योगदान के लिए फिल्मफेयर के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।
3. रमेशचंद्र अग्रवाल (1944-2017) दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन थे। इस समूह में हिंदी अखबार दैनिक भास्कर, गुजराती अखबार दिव्य भास्कर, अंग्रेजी अखबार डीएनए, मराठी समाचार पत्र दिव्य मराठी, रेडियो चैनल माय एफएम तथा डीबी डिजिटल शामिल है। उन्होंने
ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से पढ़ाई की थी। उनका जन्म 30 नवंबर 1944 को उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ था।
७३ वर्ष की आयु में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हृदयाघात के कारण उनका देहांत हो गया था।
Comments
Post a Comment