brief information of Andaman Nimobar in hindi - अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह ,एक नजर में

brief information of Andaman Nimobar in hindi - अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह ,एक नजर में
1. अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह ,भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है।
2. ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है।
3. अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं।
4.  यहाँ की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।
5. भारत का यह केन्द्र शासित प्रदेश हिंद महासागर में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है।
6.  यह इंडोनेशिया के आचेह के उत्तर में 150 किमी पर स्थित है तथा अंडमान सागर इसे थाईलैंड और म्यांमार से अलग करता है।
7. इस द्वीपसमूह के पूर्व में अंडमान सागर और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
8. पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग 6496 किमी² या 2508 वर्ग मील है।
9.अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में तीन जिले हैं:-
उत्तर और मध्य अण्डमान जिला
दक्षिण अण्डमान जिला
निकोबार जिला
10.देश में कहीं भी पहली बार पोर्ट ब्लेयर में ही तिरंगा फहराया गया था। यहां नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 30 दिसम्बर 1943 को यूनियन जैक उतार कर तिरंगा झंडा फहराया था।
11. १९४७ में ब्रिटिश सरकार से मुक्ति के बाद यह भारत का केन्द्र शासित प्रदेश बना।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्रातील काही प्रमुख डोंगर व टेकडया

महाराष्ट्रातील तलाव व सरोवरे

महाराष्ट्राची प्राकृतिक रचना व महाराष्ट्रातील पठारांची निर्मिती