भारत के प्रमुख जलप्रपात 

भारत के प्रमुख जलप्रपात 

महात्मा गांधी या जोग गरसोप्पा जलप्रपात - यह भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है जो कि कर्नाटक राज्य में शरवती नदी पर स्थित है । इस जलप्रपात की ऊँचाई 255 मीटर है। 
शिवसमुद्रम् जलप्रपात - यह कर्नाटक राज्य में कावेरी नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई 90 मीटर है।
येन्ना जलप्रपात - यह मध्यप्रदेश के महावलेश्वर के समीप नर्मदा नदी पर स्थित हैं। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 183 मीटर है।
चचाई जलप्रपात - यह जलप्रपात मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बीहड़ नदी में स्थित है । इसकी ऊँचाई लगभग 130 मीटर है ।
धुआंधार जलप्रपात - यह मध्यप्रदेश में जबलपुर के निकट नर्मदा नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 15 मीटर है।
चूलिया जलप्रपात - यह जलप्रपात मध्यप्रदेश के मंदसौर में चम्बल नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 18 मीटर है।
पायकारा जलप्रपात - यह जलप्रपात तमिलनाडु राज्य में नीलगिरि की पहाड़ियों में स्थित है। इस जलप्रपात का प्रयोग जल विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है।
गोकक जलप्रपात - यह कर्नाटक राज्य के बेलगाँव जिले में गोकक नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 54 मीटर है।
बिहार जलप्रपात - यह टोंस नदी पर स्थित है तथा इसकी ऊँचाई लगभग 100 मीटर है।
पुनासा जलप्रपात - यह राजस्थान में चंबल नदी पर स्थित है।
मधार जलप्रपात - यह जलप्रपात चंबल नदी पर स्थित है।
हुण्डरू जलप्रपात - यह जलप्रपात झारखंड राज्य में स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 74 मीटर है।
चित्रकूट जलप्रपात - यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित है। यह भारत का न्याग्रा प्रपात नाम से भी जाना जाता है। इसकी  ऊंचाई लगभग 90 फुट है ।
दूधसागर जलप्रपात - यह जलप्रपात गोवा तथा कर्नाटक राज्य की सीमा पर मांडवी नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 310 मीटर है।
किलियूर जलप्रपात - यह तमिलनाडु राज्य में किलियूर नदी पर है ।
वसुधारा जलप्रपात - यह उत्तराखण्ड राज्य में अलकनंदा नदी पर स्थित है।

Comments

Popular posts from this blog

महाराष्ट्रातील काही प्रमुख डोंगर व टेकडया

महाराष्ट्रातील तलाव व सरोवरे

महाराष्ट्राची प्राकृतिक रचना व महाराष्ट्रातील पठारांची निर्मिती